जिले के हर प्रखंड में बस स्टैंड बनाने की प्रशासनिक पहल एक बार फिर से तेज हाे गई है। इसके लिए सभी सीअाे ने जमीन चिह्नित कर रिपाेर्ट दे दी थी। इसके स्थल का सत्यापन भी एसडीअाे के स्तर पर हाे गया है।

सभी सीअाे ने जिले के 51 जगहाें पर जमीन चिह्नित कर जिला काे रिपाेर्ट भेज दी थी। इस पर कार्रवाई के लिए शनिवार काे डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई अाैर जरूरी निर्देश दिए गए। अब स्टैंड के प्रस्ताव काे डीएम के स्तर पर कमिश्नर काे भेजा जाएगा, वहां पर मुहर लगेगी अाैर फिर इस अागे पहल होगी।

बता दें कि पीरपैंती, कहलगांव, सन्हाैला, गाेराडीह, जगदीशपुर, शाहकुंड, नाथनगर, सुल्तानगंज, खरीक, नारायणपुर, बिहपुर, नवगछिया व गाेपालपुर से संबंधित सीअाे ने जगह चिह्नित कर रिपाेर्ट भेजी थी। जबकि इस्माइलपुर, रंगरा चाैक से रिपाेर्ट नहीं भेजी जा सकी थी। कारण यह है कि वहां बस स्टैंड के लिए जमीन नहीं थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *