नवगछिया। नवगछिया बाजार में इन दिनों ठगों का आतंक बढ़ता जा रहा है। अभी ज्वेलरी दुकान में ठगी की घटना की बात लोग भूल नहीं थे कि ठीक दो दिनो बाद भवानीपुर निवासी पूनम कुमारी और उसकी सास के साथ ठगों ने 50000 के कागज के नोट देकर लगभग तीन लाख के जेवरात को ठग लिया। इस संबंध में पीड़ित महिला ने नवगछिया थाना में आवेदन दिया है।

महिला ने बताया कि शनिवार के संध्या समय वह अपनी सास के साथ नवगछिया बाजार सामान खरीदने गई थी। महाराज जी चौक पहुंचने पर दो लड़के मोटरसाइकिल से मेरे पास आये और मोटरसाइकिल रोककर उन दोनों लड़कों ने ₹500 का नोट का बंडल मेरे हाथ में थमा दिया एवं बोलने लगा कि रुपये रख लीजिए। उसने मुझे गांधी चौक की ओर जाने के लिए कहा। गांधी चौक जाने पर नोट का बंडल देकर मेरे गले से सोने की चेन, तीन भर का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी खोल लिया।

मेरा दिमाग सुन्न हो गया था। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था। जब मैं रुपया देखने लगी तो दोनों युवक भाग गये। रुपया देखने पर पता चला कि बण्डल में ₹500 नोट का एक नोट नीचे था और एक नोट ऊपर था। बीच में सादा कागज था। महिला ने कहा कि दोनों ठगों ने मुझे एवं मेरी सास को मेरी सास को बेवकूफ बनाकर बनाकर कागज का कटा हुआ रुपये का बंडल देकर लगभग तीन लाख का सोने का आभूषण ठग लिया। इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *