खरीक | सोमवार की देर रात खरीक पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव से पिछले दिनों अपहृत हुई महिला अपहरणकांड के नामजद आरोपी खगड़िया जिले परबत्ता थाना क्षेत्र के कुल्हाड़िया निवासी मो सलाउद्दीन एवं उसके पुत्र मो. शमशेर को गिरफ्तार कर लिया।
Total Downloads: 115
जिसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गुप्त सूचना के आधार पर एसआई सह केस के आईओ एसएन मिश्रा दोनों को उनके घर से गिरफ्तार किया। मामले को लेकर अपहृता के पति ने दोनों आरोपी समेत उसके परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ थाना में अपहरण की प्राथमिक दर्ज कराई थी।

जिसमें कहा था उक्त आरोपी ने बहला-फुसलाकर व प्रलोभन देकर अपहरण कर लिया। थानाध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद कश्यप ने बताया कि अपहृता की बरामदगी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमार कर रही है।

