नवगछिया । नवगछिया बाजार में बुधवार रात 11 बजे सूत-बटन कारोबारी युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। घटना उस समय हुई जब मुमताज मुहल्ला निवासी मो. शाहरुख पिता मो. जफ्फार अंसारी बाजार से घर जा रहा था। गरीब दास ठाकुरबाड़ी के आगे मुमताज मोहल्ला मोड़ के घात लगाए बदमाशों ने उसे गोली मार दी।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 562

उसकी छाती और पेट के बीच तीन गोली लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। घायल को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया। सूचना पर नवगछिया थाना के दारोगा अजीत कुमार पहुंचे।

देर रात एसडीपीओ ओमप्रकाश भी घटनास्थल पर पहुंचे। नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रविशंकर ने बताया कि युवक को गोली मारी गई है। उसको मायागंज अस्पताल भेजा गया है पुलिस छानबीन कर रही है। तीन अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम बताया जाता है कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। मामला दोस्तों के बीच विवाद के कारण बताई जा रही है बताया जा रहा है कि घायल के दोस्तों ने ही किसी बात पर विवाद होने पर उसको गोली मारी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *