नवगछिया : नवगछिया नगर और आसपास के हजारों लोगों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई। लंबे इंतजार के बाद नगर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज का भव्य उद्घाटन सोमवार को कर दिया गया। उद्घाटन अवसर पर एसडीएम ऋतुराज प्रताप सिंह, एसडीपीओ ओम प्रकाश सहित कई वरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ओवरब्रिज का शुभारंभ होते ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई और लोग खुशी से झूम उठे। उद्घाटन के बाद गाड़ियां फर्राटे भरने लगीं। लोगों ने कहा कि अब घंटों तक जाम में फंसे रहने की मजबूरी से उन्हें छुटकारा मिलेगा। यह ओवरब्रिज नवगछिया नगरवासियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से इस इलाके में रेलवे फाटक पर जाम लगना आम बात हो गई थी। ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, व्यापारियों से लेकर मरीज तक घंटों तक फंसे रहते थे। कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती थी जिससे बड़ी परेशानियां होती थीं। इस ओवरब्रिज के निर्माण और उद्घाटन के बाद अब लोगों को राहत मिलेगी और नगर का यातायात सुगम हो जाएगा।

उद्घाटन समारोह में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि यह पुल क्षेत्र की विकास यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा। इससे व्यापार को नई गति मिलेगी, स्थानीय लोगों की आवाजाही आसान होगी और शहर की रफ्तार और तेज हो जाएगी।

नगरवासियों ने इस अवसर पर मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की और कहा कि यह पल उनके लिए ऐतिहासिक है। उनका मानना है कि यह ओवरब्रिज नवगछिया की पहचान बन जाएगा और आने वाले समय में इसका लाभ पीढ़ियों तक मिलेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *