राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने आने वाले लाभुकों की भीड़ बारिश के बीच में शुक्रवार को अंचल कार्यालय पर उमड़ पड़ी। पर एक ही काउंटर होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आवेदन लेकर पूरे दिन लाइन में खड़े रहने के बावजूद लोग ऑनलाइन नहीं करवा पाया। निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

शुक्रवार को भी भारी बारिश के बीच बड़ी संख्या में राशनकार्ड से वंचित सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिलाएं आवेदन करने के लिए भींग कर लाइन में लगी हुई थीं। महिलाओं ने बताया कि वे सुबह से ही लाइन में हैं। एक ही काउंटर होने से अब एक बजने को है, लेकिन अब तक ऑनलाइन नहीं हो पाया है। आवेदन करने प्रखंड के तेतरी व पुनामाप्रतापनगर पंचायत के लोग पहुंचे थे।

महिलाओं ने कहा कि जहां हम लोगों को राशन कार्ड नहीं रहने से राशन किरासन नहीं मिल रहा तो दूसरी तरफ राशन कार्ड के नहीं रहने से हम लोग सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभ लेने से भी वंचित हो रहे हैं। जिसके कारण बारिश में भींग कर भी आवेदन जमा करने पहुंचे। मालूम हो की पूरे प्रखंड के सभी पंचायत का आवेदन ऑनलाइन जमा करने का रोस्टर प्रखंड स्तर पर बनाया गया है।

रोस्टर के अनुसार शुक्रवार को पुनामाप्रतापनगर व तेतरी पंचायत के वंचित लाभुकों का राशनकार्ड के आवेदन ऑनलाइन किए जा रहे थे। लेकिन एक ही काउंटर होने के कारण लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। भाकपा माले नेता गौरी शंकर ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से आरटीपीएस काउंटर बढ़ाने की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *