बिहपुर । बिहपुर स्थित खानकाह-ए आलिया फरिदिया मोहब्बतिया में जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी पर रविवार को जलसे का आयोजन किया गया। इस मौके पर खानकाह परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था।
Total Downloads: 324
वहीं जलसे की सदारत कर रहे खानकाह के सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खान फरीदी और जेरे कयादत नायव सज्जादानशी हजरत मौलाना अली शब्बर खान फरीदी ने लोगों से पैगम्बर मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैह वसल्लम के जीवन से प्रेरणा लेने की नसीहत दी। जलसे की शुरुआत हाफिज आमीर आजम ने तिलावते कुरान पढ़ कर की। वहीं फारूक आलम, पंजतन फरीदी, मंजूर आलम नात शरीफ सुना कर लोगों को खूब झुमाया।
खानकाह में इलाके के सभी जुलूस-ए-मोहम्मदी का स्वागत किया गया। इस मौके पर कर्रार खान फरीदी, रहबर फरीदी, रहनुमा फरीदी, गुलाम पंजतन, मेहरबान आलम सहित बड़ी संख्या अकीदतमंदों ने भाग लिया।

