नवगछिया। युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने नई दिल्ली स्थित आवास पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद से मुलाकात कर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर 12वीं बार निर्विरोध निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी और आशीर्वाद प्राप्त किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 84
यादव ने कहा कि लालू प्रसाद के नेतृत्व में सामाजिक न्याय एवं धर्मनिरपेक्षता की धारा और मजबूत होगी। बिहार की तर्ज पर पूरे देश में भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों की मजबूत गोलबंदी होगी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
