बिहपुर। बिहपुर स्थित सिद्ध शक्तिपीठ एवं शक्तिस्थल के नाम से विख्यात मां वामकाली समेत कसेरा टोला, ब्राह्मण टोला, मंडल टोला एवं बिहपुर इंजीनियरिंग के मां वामकाली का वैदिक रीति रिवाज व परम्परागत तरीके से प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से मंगलवार को बिहपुर थाना घाट सरोवर में किया गया।

मां वामकाली प्रतिमा विसर्जन रथ की अगुआई प्रधान पुजारी हेमंत कुमार शर्मा व संचालन सोमनाथ झा ने किया। वहीं महिला, पुरुष, बच्चे, बूढ़े सभी की आंखें नम थीं। सबों ने नम आंखों से मातारानी को विदा किया और अगले वर्ष उन्हें जल्दी आने को कहा। इस दौरान पूरा क्षेत्र काली-काली जय मां काली के जयकारों से गूंजता रहा। विसर्जन शोभायात्रा में मंदिर से लेकर विसर्जन घाट तक श्रद्धालु उमड़ पड़े।

वहीं प्रतिमा विसर्जन के दौरान मां वामकाली पूजा महासमिति के प्रधानमंत्री गौरव शर्मा समेत महंत नवल किशोर दास, डॉक्टर राजकिशोर मेहता, सरपंच अशोक गोस्वामी, शंभूनाथ मिश्रा, नंदलाल मंडल, पुर्नेन्दु वर्मा, देबाशीष उर्फ मिंटू शर्मा समेत सैकड़ों ग्रामीण नवयुवक की सक्रिय भागीदारी रही। इस दौरान बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह समेत दारोगा रामप्रवेश राम, दीपिका जूही, मोहम्मद एजाज रिजवी, महिला एवं पुरुष पुलिस बल के जवान सक्रिय दिखाई दे रहे थे। विसर्जन घाट पर गोताखोर भी तैनात थे।

महाआरती में शामिल हुए एसपी

बिहपुर-जमालपुर पंचायत के वार्ड नंबर 9 स्थित सिद्धपीठ के नाम से विख्यात करीब 22 फीट ऊंची मां वामकाली की प्रतिमा सोमवार की शाम पिंडी पर विराजमान हुई। जहां बिहपुर रामजानकी ठाकुरबाड़ी के महंथ नवल किशोर दास व मंदिर के प्रधान पुजारी हेमंत कुमार शर्मा की अगुआई में मां वामकाली की संध्या महाआरती की गयी। महाआरती में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज समेत पूजा महासमिति के पीएम गौरव शर्मा, शम्भूनाथ मिश्रा, सोमनाथ झा, सरपंच अशोक गोस्वामी, डॉक्टर राजकिशोर मेहता, पूर्णेन्दु वर्मा, सरपंच प्रमोद सिंह उर्फ लालू भी शामिल हुए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *