बिहार के सबसे कम उम्र के शहीद बख्तियारपुर निवासी कमलेश कुमार सिंह को गुरुवार को बिहपुर में एनएच-31 से भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर श्रद्धांजलि दी गई। यात्रा में 200 सौ अधिक लोग शामिल थे।
Total Downloads: 105
यात्रा में सभी राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी नेताओं ने हिन्दुस्तान जिंदाबाद व शहीद कमलेश अमर रहे के नारे लगाए। यात्रा एनएच-31 से निकलकर औलियाबाद, झंडापुर, बिहपुर बाजार, सोनवर्षा दोमुंही, बभनगामा बाजार, गौरीपुर व लत्तीपुर चौक होते हुए खरीक बाजार में जाकर खत्म हुआ। इस दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा इलाका गुंजायमान रहा।

यात्रा का संचालन शानू सनगही, रूपेश कुमार रूप, सोनू चौधरी, आलोक सावर्ण व चंदन कुंवर शामिल थे। इस दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर बिहपुर एसएचओ रणजीत कुमार, झंडापुर ओपी प्रभारी पंकज कुमार व खरीक एसएचओ यात्रा के साथ-साथ चल रहे थे। यात्रा में डॉक्टर राजेश कुमार भी एंबुलेन्स के साथ शामिल थे। जिप सदस्य कुमकुम देवी, महंत नवल किशोर दास, संजय चौहान, प्रशांत विक्रम, अनामिका शर्मा, इरफान आलम, राधाकृष्ण सिंह, महमूद गजनवी व अंकित चौधरी शामिल थे।

