नवगछिया। बिहुला विषहरी पूजा समारोह समिति की बैठक बिमल किशोर पोद्दार की अध्यक्षता में शनिवार शाम मनसा सदन में की गई। बैठक में आगामी 17 और 18 अगस्त को बिहुला विषहरी पूजा समारोह को भव्य तरीके से मनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया।
Total Downloads: 78
बैठक में तय किया गया कि 17 अगस्त को प्रतिमा पूजन के उपरांत पंडाल के समीप 24 घंटे का संकीर्तन पूजा समिति की ओर से किया जाएगा। मुकेश राणा ने बताया कि इसके अलावा 17 अगस्त को देर शाम बाला लखंदर की भव्य बारात निकाली जायेगी। बारात भ्रमण में झांकी का प्रदर्शन भी किया जाएगा। सती बिहुला से जुड़ी मंजूषा पेंटिंग को भी पंडाल में दर्शाया जाएगा।
पंडाल के आसपास माइकिंग और लाइटिंग की व्यवस्था को बढ़ाने का निर्णय लिया गया। पूजा को और अधिक जनमानस तक पहुंचाने के लिए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का भी निर्णय लिया गया। 18 अगस्त को देर शाम प्रतिमा विसर्जन का निर्णय लिया गया। बैठक में सभी सदस्य उपस्थित थे।

