नारायणपुर। प्रखंड के भवानीपुर बन्नी टोला में रविवार को नौ दिवसीय श्रीराम कथा का समापन हुआ। कथावाचक वृंदावन से आये नवगछिया वाले रंजन दास जी महाराज ने रामचरित मानस पर नौ दिनों तक पूरी कथा को भजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को समझाया। बिहपुर विधायक कुमार शैलेन्द्र ने भी विचार व्यक्त किये।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 78
भंडारण का आयोजन कुंदन मिश्र ने किया। कथा को सुनने भवानन्द, भोजूटोल, मनोहरपुर, आशाटोल, रायपुर सहित कई गांव से लोग जुटे थे। मौके पर पवन कुमार सिंह, पैक्स सह व्यापार मंडल अध्यक्ष गौतम कुमार सिंह, बच्चन सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक सनातन सिंह, विजय मंडल, मुन्ना सिंह, भवेश मंडल, गुड्डु सिंह, प्रशांत सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
