एनएच-31 पर सड़क हादसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को एनएच पर बिहपुर के झंडापुर चौक के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। इससे बाइक के पीछे बैठी एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे युवक और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक महिला की पहचान बिहपुर थाना क्षेत्र के हरियो निवासी कंचन देवी (30) के रूप में की गई है। वहीं घायलों में मृतक महिला की देवरानी सोनी देवी (25) व देवर रामू मालाकार शामिल हैं।

दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए बिहपुर पीएचसी पहुंचाया। जहां से सोनी देवी को डॉक्टरों ने मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। इधर कुछ लोगों ने घटना की सूचना झंडापुर ओपी प्रभारी पंकज कुमार एवं सीओ रतनलाल को दी। जानकारी मिलते ही दोनों अफसर घटनास्थल पहुंचे। वहां मौजूद लोग व परिजनों ने अफसरों से मुआवजे की मांग की। जिसपर दोनों अफसरों ने साकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि पोस्टमार्टम के पश्चात मुआवजा दिया जाएगा।

इसके बाद बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार मृतक व घायल महिला अपने देवर के साथ बाइक पर सवार होकर बाजार जा रही थी। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हरियो के मुखिया चंचला देवी भी घटनास्थल पहुंची। और मृतक के परिजनों को कबीर अंत्येष्ठि अनुदान योजना के तहत तीन हजार रुपए दिए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *