नारायणपुर : कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच नारायणपुर स्टेशन के पूर्वी समपार पर शनिवार दोपहर बारह बजे के बाद एक बेलगाम मैक्सीमो पीकअप गाड़ी चालक ने कानून को धता बताते हुए जब 5909 अप अवध असम ट्रेन जा रही थी। वहीं केबिन मैन वासुकी कुमार ने फाटक गिरा दिया जिसके तुरंत बाद पीकअप चालक बलराम कुमार ने जोरदार धक्का मारकर रेलवे फाटक को तोड़ दिया।
Total Downloads: 187
जिससे रेलवे का फाटक टूटकर दो खंड में बंट गया। वहीं बिहपुर आरपीएफ जवान ने खदेड़कर चालक को पकड़ लिया और गाड़ी को जब्त कर बिहपुर आरपीएफ थाना लाया गया।

इस बारे में बिहपुर आरपीएफ थानाध्यक्ष रंजीत कुमार नें बताया की 14 अभिलेख 19 , अण्डर सेक्शन 160 टू रेलवे एक्ट के विरुद्ध चालक बलराम कुमार पर प्राथमिकी दर्ज किया गया। बताया की रविवार को चालक को जेल भेजा जाएगा।

