madwa

बिहपुर । गंगा व कोसी के बीच प्रखंड के मड़वा गांव स्थित अंग प्रदेश के गौरव के नाम से विख्यात बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में शुक्रवार को सावन माह की पूर्णिमा पर शिवभक्तों ने महादेव व मां पार्वती को जल अर्पित किया। उसके बाद मां काली, बजरंग बाबा, विश्वकर्मा बाबा, ठाकुर जी और नंदी महराज को भी जल अर्पित किया।

इस दौरान हर -हर महादेव के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। वहीं बहनों ने रक्षाबंधन के अवसर पर महादेव को जल अर्पित कर भाइयों की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना की। वहीं राम-जानकी ठाकुरबाड़ी के महंत राजेंद्र दास जी महराज ने कहा की पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर दान करने का बड़ा महत्व है।

बिहपुर । मड़वा गांव स्थित ब्रजलेश्वरनाथ धाम में शुक्रवार को सावन माह की पूर्णिमा पर सावन बहार महोत्सव के समापन पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि मनोहर चौधरी और संचालन मृत्युंजय पाठक ने किया। इस मौके पर मेला कमेटी के सदस्यों द्वारा पुलिस पदाधिकारीयों और पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

वहीं बिहपुर इंस्पेक्टर विनय कुमार, बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार, दरोगा मनोज चौधरी और पंसस विमल शर्मा को सम्मानित किया। इस मौके पर गोपाल चौधरी, आशुतोष चौधरी, चंदन चौधरी, त्रिपुरारी चौधरी, विलास कुंवर, शंभू राय, विजय राय, विनोद पांडे, प्रेमशंकर आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *