नवगछिया । भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विनोद मंडल की अध्यक्षता में गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। बैठक में  बिहपुर विधायक ई. कुमार शैलेन्द्र, पूर्व सांसद अनिल यादव सहित जिला के सभी पदाधिकारी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित  थे। प्रेसवार्ता में बिहपुर विधायक ने नीतीश कुमार पर हमला बोलये हुये कहा कि नीतीश के फैसले से  नरेंद्र मोदी और अति पिछड़ों का अपमान हुआ है।

लालू यादव के जंगलराज और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए नीतीश कुमार बीजेपी के साथ आए थे। साल 2000 में हमें बहुमत नहीं था। तब भी बीजेपी ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया। उन्होंने कहा, आज नीतीश कुमार का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी उनके दल को तोड़ने का काम किया है। यह आरोप सरासर झूठा है।

विधायक ने कहा कि भाजपा का हर  कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का चेहरा है। उन्होंने बताया कि अपराध, कटाव, सहित अन्य समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरनेवाले हैं।

जिला अध्यक्ष विनोद मंडल ने कहा, बीजेपी ने नीतीश कुमार की हमेशा मदद की। 2019 में लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने जदयू को ज्यादा सीटें देने के लिए अपने सीटिंग सांसदों का टिकट काटा। 2020 में जदयू ने 43 सीट हासिल की फिर भी नीतीश को मुख्य मंत्री बनाया। प्रेस वार्ता  में पूर्व सांसद अनिल यादव, रूपेश रूप, मुकेश राणा, अजय कुशवाहा , प्रवेश यादव, कौशल जयसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *