बिहपुर । मड़वा गांव स्थित बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में पहली सोमवारी पर जल चढ़ाने आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार की अहले सुबह से ही ब्रजलेश्वरधाम हर-हर महादेव व बोलबम के जयकारे गूंजने लगे। मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी, सचिव श्याम सुंदर राय, कोषाध्यक्ष सह पंसस विमल शर्मा, गोपाल चौधरी, चंदन चौधरी, आशुतोष चौधरी, डब्लू राय, विलास कुंवर, संजीव कलाकार, मुन्ना बाबा ने बताया कि यहां 27 हजार डाकबम सहित 40 हजार शिवभक्तों ने महादेव को जल चढ़ाया।
Total Downloads: 78
बाबा को जल चढ़ाने का सिलसिला शाम तक जारी था। वहीं कांवरियों की सुरक्षा के लिये बड़ी संख्या पुलिस बलों की तैनाती की गई है।वहीं झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार और बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह मेला क्षेत्र में घूमते नजर आये।
