कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लगाया गया नाइट कर्फ्यू मंगलवार को काफी असरदार दिखा। शाम 7 बजते ही सड़कें सूनीं हो गई। प्रमुख सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन ही चलते दिखे। शाम 6 बजे तक दुकानों की बंदी करने संबंधित डीएम के आदेश का पालन कराने के लिए सभी सड़कों पर पुलिस बलों की व्यापक तैनाती की गई थी। पुलिस वालों ने किसी भी दुकानदार को दुकान बंद करने के लिए नहीं कहा। लेकिन पुलिस वाले के हाथ में डंडा देख दुकानदारों ने स्वतः ही अपने शटर गिरा दिए और ग्राहक भी 6 बजे के पहले ही सामान लेकर घर लौट आए।

तीन श्रेणी में बाजार खोलने के निर्देश के बाद सुबह 6 बजे से ही बाजार में भीड़ उमड़ने लगी। फल, सब्जी, मीट, मछली अंडा और हार्डवेयर आदि दुकानों में अच्छी खासी भीड़ रही। चूंकि सुबह 11 बजे तक इन दुकानों को बंद हो जाना था, इसलिए दुकानदार भी पहले सुबह दुकान खोल कर बैठ गए। दूसरी शिफ्ट वाले दुकानों में भी खासी भीड़ रही। सबसे अधिक भीड़ कपड़ा, रेडीमेड, मोबाइल, बर्तन, जूता चप्पल आदि की दुकानों पर रही। बाजार में रामनवमी को लेकर भी खासी भीड़ रही। मिठाई दुकान और पूजा के सामान की बिक्री वाली दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही।

शाम 6 बजे दुकान बंद करने के निर्देश का पालन कराने रोड पर उतरी पुलिस

निर्धारित समय के बाद दुकानें खुली रखने वाले 6 दुकानदारों पर मजिस्ट्रेट ने कोतवाली और हबीबपुर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस और मजिस्ट्रेट मंगलवार शाम को जब कोविड गाइड के पालन को लेकर बाजारों का निरीक्षण कर रही थी, तभी उक्त दुकानें निर्धारित समय के बाद भी खुली हुई मिली, जिसके बाद कोतवाली इलाके में 3 और हबीबपुर इलाके में 3 दुकानदारों पर केस दर्ज कराया गया है।

सप्ताह में दो दिन बंद रहेगा मिनी मार्केट

अब मिनी मार्केट दो दिन तक बंद रहेगा। सचिव अजय कुमार साह ने बताया कि पहले रविवार को ही सिर्फ मिनी मार्केट बंद रहता था अब गुरुवार को भी बंद रहेगा। सभी व्यवसायियों ने इसकी सहमति दे दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *