नवगछिया :नवगछिया नगर परिषद कार्यालय के समीप वार्ड 16 निवासी की एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला की कोरोना से मौत हो गई है। वार्ड पार्षद प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि मृतक महिला चार दिन पहले कोरोना संक्रमित हुई थी। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में जांच के बाद कोरोना संक्रमित पाए जाने पर उसकी स्थिति गंभीर पाए जाने पर मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया था। मायागंज अस्पताल में एक दिन इलाज के बाद फिर होम कवरन्टीन के लिए घर भेज दिया। घर आने के बाद फिर से उसकी स्थिति बिगड़ गई। परिजनों द्वारा उसे मायागंज अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनका इलाज के लिए भर्ती नही लिया गया। अस्पताल में यह कहा गया कि सीट खाली नहीं है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

थक हार परिजन उसे वापस घर लेकर चले आए और सोमवार की देर रात उसकी मौत हो गई। कोरोना से वृद्ध की मौत के बाद इसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी को दिया। अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर मृतक के शव को पैक करने एवं दाहसंस्कार में शामिल होने वालों के लिए किट उपलब्ध कराया गया। जिसके बाद परिजन उसे दाहसंस्कार के लिए ले गए। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि वृद्ध महिला की मौत होने की जानकारी मिली है। परिजनों को दाह संस्कार के लिए अस्पताल पीपीई कीट उपलब्ध कराया गया है।

– वार्ड 16 में आठ से दस लोग है संक्रमित, लेकिन नहीं हो रहा है सेनेटाइज

वार्ड पार्षद प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि वार्ड 16 में 8 से 10 संख्या में लोग संक्रमित हैं।लगभग सभी लोग अपने घरों में क्वॉरेंटाइन हुए हैं। वार्ड में नियमित रूप से सैनिटाइज किया जाना है। लेकिन नगर प्रशासन द्वारा वार्ड का व्यापक रूप से सैनिटाइजेशन नहीं कराया जा रहा है। कोरोना मरीज की मौत होने के बाद भी वार्ड 16 में व्यापक रूप से सैनिटाइज नहीं किया गया। सिर्फ नगर प्रशासन द्वारा इसकी खानापूर्ति कर ली गई। उन्होंने कहा कि नगर प्रशासन को महामारी के दौर में पूरी तरह से लापरवाही बरत रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet