नवगछिया : स्थानीय बाल भारती के सभागार में स्थानीय समाज सेवयों की एक बैठक हुई जिसमें नवगछिया में भारत विकास परिषद की एक शाखा का शुभारंभ का विचार हुआ । मंच संचालन रतन कुमार संथालिया, अध्यक्ष भागलपुर शाखा ने किया, निर्मल जी जैन महामंत्री दक्षिण बिहार ने बताया कि माता पिता ही परमेश्वर का रूप है, सभी को नित्य सुबह अपने अपने माता पिता का चरण स्पर्श कर ही दिनचर्या की शुरुआत करनी चाहिए।

प्रो ० शिव भगवान गुप्ता संरक्षक , दक्षिण बिहार व उज्जैन कुमार मालू सचिव,सत्यम शाखा भागलपुर ने भारत विकास परिषद संगठन के उद्देश्य सेवा, संस्कार, संस्कृति समर्थ स्वस्थ भारत को विस्तार से बताया। अजित कुमार जैन ने सभी से इस संगठन से जुड़ने का आह्वान किया जिसका सभी ने ताली बजाकर स्वागत किया।

महामंत्री दक्षिण बिहार ने विनोद केजरीवाल को नवगछिया का संयोजक घोषित किया जिसका सभी ने तालियों से स्वागत किया। बैठक में मुरारी पंसारी, प्रिंसिपल, बाल भारती, भाजपा के मुरारी चिरानिया, प्रवीण केजरीवाल, विवेक रूंगटा, अशोक सर्राफ, विनय प्रकाश, अशोक केडिया, विश्वनाथ यादुका, कमल टिबड़ेवाल, दिनेश केडिया व अन्य उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *