नारायणपुर (भागलपुर): आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के सफल और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान रैली का आयोजन किया गया।
Total Downloads: 49
रैली का नेतृत्व सीडीपीओ पूजा ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) खुशबू कुमारी ने की। यह रैली प्रखंड कार्यालय परिसर से प्रारंभ होकर विभिन्न पंचायतों से गुजरते हुए पुनः प्रखंड कार्यालय में संपन्न हुई।
अभियान में विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, आशा दीदी, जीविका दीदी, स्वास्थ्यकर्मी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

रैली के समापन पर प्रखंड परिसर में ‘SVEEP-2025’ के तहत एक आकर्षक मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया, जिसने लोगों को मतदान के महत्व का संदेश दिया।
इस दौरान प्रतिभागियों ने “मेरा वोट, मेरी ताकत” और “सत्य और ईमान से, सरकार बने मतदान से” जैसे प्रभावशाली नारे लगाकर मतदाता जागरूकता का माहौल बनाया।
