भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार में बलाहा निवासी आलू दुकानदार, पूर्व सरपंच कपिलदेव सिंह के दुकान पर ग्राहक बन आए एक व्यक्ति ने मोबाइल चोरी कर ली है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
जिसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। कपिलदेव ने बताया कि बुधवार की संध्या पांच बजे आलू खरीदने के बहाने आये एक युवक ने मोबाइल चोरी कर ली है।
दुकानदार पुत्र श्रवण कुमार ने बताया कि सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद है। युवक दो लोगों के साथ था। घटना के बाद बाइक पर सवार होकर भाग गया। घटना की जानकारी भवानीपुर पुलिस को दे दी गयी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
