नवगछिया : बिहार के तीन जिलों की सीमा क्षेत्र पर स्थित ढोलबज्जा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के साथ वहां समस्याएं भी बढ़ती जा रही है। इस स्वास्थ्य केंद्र में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिलने से कोसी पार की तीनों पंचायतों व सीमावर्ती जिलों से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मरीज यहां इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं।
Total Downloads: 85
पदाधिकारियों की माने तो यहां मरीजों के लिए लैब में जांच, दवा और उपचार की व्यवस्था धीरे-धीरे सुदृढ़ हो रही है। यहां 24 घंटे प्रसव की भी सुविधा उपलब्ध हो चुकी है। इस केन्द्र में रोजाना सैकड़ों की संख्या मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। ऐसे में मरीजों के परिजनों के बीच आपस कहासुनी की घटनाएं होती रहती है। सुरक्षाकर्मी न रहने से मरीजों के परिजनों में मारपीट हो जाती है।
