बिहपुर । प्रखंड मुख्यालय बिहपुर के परिसर में सोमवार को कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष परवेज जमाल एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष गिरधर राय ने किया। धरना में नगर विधायक अजीत शर्मा भी मौजूद थे।
Total Downloads: 100
धरना में कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। विधायक अजीत शर्मा ने कहा सरकार की गलत नीतियों के कारण आर्थिक त्रासदी आ गई है। बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा पेट्रोल -डीजल के साथ बढ़ती रसोई गैस की कीमतों एवं खाने -पीने के रोजमर्रा के समान की कीमतों में इजाफा से साधरण आदमी संतुष्ट जीवन भी नहीं जी पा रहा है।
वही प्रखंड अध्यक्ष रोहित आनंद शुक्ला, पंचायती राज जिलाध्यक्ष राधाकृष्ण सिंह, ब्रह्मचारी सिंह (नरायणपुर ) अजीत झा (खरीक ), इरफान आलम, गौरव कुमार, रजनीति सिंह आदि ने कहा कि सरकार जबतक महंगाई पर अंकुश नही लगाती है, हमलोग सड़क से संसद तक आंदोलन करेंगे।

