नवगछिया : वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी प्रवीण कुमार भगत एवं पूर्व व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दीपक कुमार को रेल मंत्रालय ने डीआरयूसीसी का सदस्य मनोनीत किया है. 25 मई को डीआरयूसीसी की बैठक होने वाली है.
Total Downloads: 313
इस बैठक में दोनों भी शामिल होंगे. दोनों नेताओं के डीआरयूसीसी मेंबर बनने पर नवगछिया जिला परिषद नंदनी सरकार, खैरपुर पंचायत के मुखिया पंकज जयसवाल, कपड़ा व्यवसाई संघ के अध्यक्ष दयाराम चौधरी, विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती, जदयू व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हिमांशु भगत, विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार भारती, भाजपा नगर अध्यक्ष कौशल जायसवाल, भाजपा नेता नरेश साह, विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री मनीष सिंह, लायंस क्लब के सचिव सुभाष चंद्र वर्मा, शिक्षाविद रामकुमार साहू समेत अन्य लोगों ने खुशी जाहिर की है.
