नवगछिया नगर परिषद स्थित बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी में मंगलवार को एकादश अभिषेकात्मक महारुद्र यज्ञ के आयोजन को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं व कुंवारी कन्याएं शामिल थीं।
Total Downloads: 78
यात्रा में शिव महापुराण एवं मत्स्य महापुराण की झांकी के अलावा भवानीपुर के मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भव्य आध्यात्मिक झांकी प्रस्तुत की।
कलश यात्रा में सिया वल्लभ शरण जी महाराज, विद्या वाचस्पति डॉ. श्रवण शास्त्री, श्री राम कथा के प्रवक्ता महेंद्र पांडे, यज्ञ समिति के अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती आदि मौजूद रहे। मंगलवार से लगातार रुद्राभिषेक, शिव महापुराण, श्री राम कथा व मत्स्य महापुराण के कथा का वाचन विद्वानों द्वारा किया जा रहा है।

