नवगछिया । गोपालपुर थाना के कालिंदी नगर में मंगलवार दोपहर 21 वर्षीय रोशनी कुमारी पति रितेश कुमार कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला के परिजनों ने ₹8 लाख रुपये दहेज नहीं देने पर  महिला की गला दबाकर कर हत्या करने का आरोप लगाया  है। घटना की सूचना पर गोपालपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। घर के सभी लोग फरार थे। मृतक महिला के दोनों बच्चे भी गायब थे।

मृतक के परिजनों ने चार पहिया गाड़ी खरीदने के लिए ₹8 लाख दहेज नहीं देने पर सास सरिता देवी, ससुर खोखो सिंह और ननद मील टोला निवासी अंजू देवी  पर गला दबाकर महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक महिला के भाई सतीश नगर खगड़िया निवासी गोविंद कुमार पिता भालेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2020 में उसकी बहन की शादी कालिंदी नगर के रितेश कुमार से हुई थी। शादी के समय  दो लाख रुपये दहेज दिया गया था।

शादी के बाद से ही मेरी बहन के पति रितेश कुमार, उसके ससुर एवं सास बार-बार और रुपया दहेज के रूप में लाने के लिए दबाव देते थे और बहन के साथ मारपीट करते थे। गोपालपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने कहा कि महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। परिजनों द्वारा अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है जो भी लिखकर देंगे प्रथमिकी दर्ज की जाएगी।

मारपीट को लेकर पंचायत में दी थी धमकी

मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि इसके  पूर्व भी परिवार वालों ने बाइक की मांग को लेकर मेरी बहन की पिटाई की थी। उसके बाद बाइक दी गयी थी। इसके पहले भी पलंग, कुर्सी, टेबल दिया गया था। पांच दिन पूर्व मेरी बहन की पिटाई को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी। भरी पंचायत में मेरी बहन के सास ससुर और ननद ने हमलोगों को गाली गलौज किया और कहा कि अपनी बेटी को ले जाइए नहीं तो मार देंगे। परिवार वाले बार-बार मेरी बहन को मारने की धमकी देते थे। कई बार उसे घर से भी भगा दिया गया था।

महिला थाना में भी दिया था आवेदन

गोविंद ने बताया कि 7 अप्रैल को भी मेरी बहन की ससुराल वालों ने पिटाई की थी। इस संबंध में 8 अप्रैल को महिला थाना में भी दिया गया है। आवेदन  में पीड़ता ने लिखा है कि मेरे सास ससुर कहते हैं कि तुम्हारी हत्या करवाकर बेटे की दूसरी शादी करवा देंगे। महिला थानेदार ने लड़के को बुलाकर डांट-फटकार भी लगाई थी। उसने कहा था कि अब मारपीट नहीं करेंगे लेकिन उसके बाद वह नहीं माना और फिर पिटाई करने लगा। मृतक महिला के भाई ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसकी बहन की हत्या  सास, ससुर, पति और ननद ने गला दबाकर कर दी है।

दो नन्हें बच्चे हुए अनाथ, हटा मां का साया

महिला को दो नन्हें बच्चे दो वर्षीय रिया और एक वर्षीय ऋषव है। मां की मौत के बाद दोनों बच्चे अनाथ हो गए हैं। उनके ऊपर से मां का साया हट गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *