नवगछिया : छात्र संघ चुनाव के मतदान के दौरान मतदाता सूची में गड़बड़ी को के कारण छात्र छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. मतदाता सूची में नाम के साथ साथ क्रमांक में गड़बड़ी थी. नाम व क्रमांक में गड़बड़ी होने के कारण छात्र छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. नवगछिया मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय के विद्यार्थी परिषद से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार का नाम उनके आई कार्ड पर 112 जबकि मतदाता सूची में उसका क्रमांक 111 था. जिस कारण मतदान के दौरान उसे काफी परेशानी हुई थी. वही मतदान करने के लिए छात्रा जिसका क्रमांक 122 था लेकिन मतदाता सूची उनका नाम क्रमांक संख्या 121 पर था. जीबी कॉलेज में भी मतदाता सूची में गड़बड़ी के कारण छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

नवगछिया- एमएएम कॉलेज में छात्र संघ चुनाव मे एबीवीपी का जलवा। अध्यक्ष पद पर लवली कुमारी, सचिव पद पर आकांक्षा कुमारी, उपाध्यक्ष पद पर प्रतिभा कुमारी का कब्जा।

राजद की मौसम कोषाध्यक्ष पद पर विजेता।

काउंसिल सदस्य पद पर परिषद की नेहा आरती जबकि राजद की तबस्सुम खातुन जीती

एसएसवी कॉलेज छात्र संघ चुनाव परिणाम-
अध्यक्ष मनोज यादव-निर्दलीय कह चुनाव लड़ा अब राजद में जाने की इच्छा जताई।
सचिव-अभाविप की काजल कुमारी।
उपाध्यक्ष-छाया कुमारी अभाविप।
कोषाध्यक्ष-पितांबर कुमार सिंह-अभाविप।
संयुक्त सचिव-कपेश कुमार अभाविप।

जीबी कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए चार बार हुआ मतगणना, एबीवीपी के सौरभ जीते। शेष सभी पदों पर राजद जीते।

सचिव रनीतीश,उपाध्यक्ष में आदित्य राज, कोषाध्यक्ष में अनीश जीते। संयुक्त सचिव में अमर,अविनाश साह जीते
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि में सौरभ कुमार लुशी कुमारी और काई नाथ खातून जीती

**जेपी कॉलेज नारायणपुर

अध्‍यक्ष – राजू कुमार

उपाध्‍यक्ष – बाबुल कुमार

सचिव – राहुल कुमार

संयुक्‍त सचिव – माेनी कुमारी

कोषाध्‍यक्ष – नरेन्‍द्र कुमार

कॉलेज प्रति‍निधि – रिमझिम कुमारी

कॉलेज प्रतिनिधि – अंकुश राज

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *