नवगछिया : बाजार में सोमवार की शाम 6 बजे तक कई दुकानें खुली थीं। इसकी सूचना पर बीडीओ, सीओ और थानेदार बाजार पहुंचे और घूम-घूमकर दुकानें बंद कराईं। अफसरों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि शाम 6 बजे के बाद दुकान खोलने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान अफसरों ने ग्राहकों से भी शाम 6 बजे के बाद बाजार नहीं आने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। बीडीओ ने बताया कि फल, सब्जी, मांस-मछली, इलेक्ट्रॉनिक व इलेक्ट्रिक सामान, किताब काॅपी, साईकिल व मोबाइल की दुकानें ग्यारह बजे से दो बजे तक और आभूषण व रेडिमेड की दुकानें दोपहर दो बजे से शाम आठ बजे तक खुली रहेंगी।

गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर सील होंगी दुकानें

नवगछिया। पुलिस जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एसपी सुशांत कुमार सरोज के निर्देश पर मास्क और वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना मास्क लगाए 112 लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर घूमने पर पुलिस ने उनसे 5600 रुपए जुर्माना वसूला। वहीं वाहन चेकिंग के दौरान चार दो पहिया वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 2500 रुपये जुर्माना वसूल।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *