नवगछिया |  इलाके से नाबालिग छात्रा को बहलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने पड़ोसी गांव निवासी युवक दंशी कुमार के खिलाफ महिला थाना नवगछिया में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकी में बताया गया है कि 19 जनवरी को नाबालिग छात्रा अपने नाना के घर गई थी। इसी दौरान आरोपी युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और पटना ले गया। आरोप है कि तीन दिनों तक उसे अपने साथ रखा।

पीड़िता की मां का आरोप है कि इसके बाद आरोपी युवक छात्रा को बगड़ी चौक के पास छोड़कर फरार हो गया। घर लौटने पर पूरी घटना की जानकारी परिजनों को हुई, जिसके बाद महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। नाबालिग होने के कारण मामले में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *