नवगछिया । नवगछिया आदर्श थाना के मुमताज मोहल्ला में मंगलवार को दिनदहाड़े जमीन कारोबारी को गोली मार कर घायल कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। गोली लगने से घायल मुमताज मोहल्ला निवासी मो. साबीर मंसुरी के पुत्र मो. आजाद मंसुरी है। घायल को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।
Total Downloads: 81
नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण ने बताया कि घायल का बयान अभी तक मेरे पास नहीं आया है। परिजन से भी बात नहीं हो पाई है। घायल का बयान आने के पश्चात ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है। वैसे मामला जमीन की खरीद बिक्री से जुड़ी होने की बात आसपास के लोगों ने कही है। अस्पताल में आजाद मंसुरी ने पुलिस को बताया कि घर के पास ही खेत में दो की संख्या में बदमाश मेरे पास आए। उनके मुंह पर मास्क लगा हुआ था।
बदमाशों ने कहा कि जमीन कब रजिस्ट्री करवाओगे। इस पर मैंने कहा जल्द हो जायेगा। इतना कहते ही बदमाशों ने दो गोली मारी। एक गोली मिस कर गई। एक गोली मेरे पैर में लगी। जहां गोली लगी वहां का एक्सरे करवाकर देखा गया। गोली आर-पार हो गई थी।

उसने बताया कि बदमाश फील्ड में बाइक लगाकर मेरे पास आए थे। गोली मारने के पश्चात दोनों मकई खेत में भाग गए। मैं उन्हें पहचान नहीं पाया। घायल का अनुमंडल अस्पताल में परिजनों द्वारा इलाज कराया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि जमीन की खरीद-फरोख्त में रुपये लेनदेन को लेकर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों ने पहले यह पूछा कि जमीन कब रजिस्ट्री करोगे। इसके पश्चात गोली दाग दी।
