नवगछिया । नवगछिया अनुमंडल सभागार में होली और शब-ए-बरात को लेकर अनुमंडलीय शांति समिति की बैठक एसडीओ उत्तम कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से एसडीपीओ दिलीप कुमार ने भाग लिया।

बैठक में एसडीओ उत्तम कुमार ने शांति और सद्भाव से होली और शब-ए-बरात मनाने की लोगों से अपील की। इस दौरान डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। वहीं नवगछिया सहित आसपास के स्टेशन में बाहर से आने वाली ट्रेन के समय सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष गश्ती का निर्देश दिया गया। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान बाइक पर ट्रिपल लोडिंग और स्टंट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ठक में सभी बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष के अलावा नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, शांति समिति के सदस्य बीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, मुकेश राणा, चिरंजीवी पारसनाथ साहु, मो. मोहीउद्दीन, रामदेव सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे

बिहपुर । बिहपुर थाना परिसर में होली और शब-ए-बरात को लेकर शांति समिति की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। अध्यक्षता बिहपुर बीडीओ सतीश कुमार और संचालन थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने किया। थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व शांतिपूर्ण मनाएं। होली में शरारती तत्व और हुड़दंगियों पर पैनी नजर रहेगी। होली में डीजे पर डांस करना मुश्किल में डाल सकता है।

होली में जबरदस्ती रंग ना लगाएं। किसी प्रकार का अफवाह ना फैलाएं। अगर किसी प्रकार का कोई दिक्कत हो तो तुरंत थाना को सूचित करें। बैठक में जिप मोइन राइन, महंत नवल किशोर दास, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इरफान आलम, मुखिया मोहम्मद सलाउद्दीन, सरपंच अशोक गोस्वामी, पूर्व सरपंच श्रवण कुमार, पूर्व प्रमुख अरविंद चौधरी सहित इलाके के लोग मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *