नारायणपुर -प्रखंड के बापू द्वार चौक मधुरापुर बाजार में बुधवार की दोपहर नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने दोनों समुदाय के प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने मुहर्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। कहा कि निर्धारित रूट पर जुलूस निकाल कर शांतिपूर्ण पर्व को मनाएं।

मौके पर बीडीओ खुशबू कुमारी, सीओ मनीष कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि मंटु यादव, उपप्रमुख अशोक कुमार यादव, मो शकील अहमद, मो रहमान, ग्यास अली, बदरूल हक, हैदर अली, इरशाद अली, मो समीद, मो असफाक,बिहपुर, भवानीपुर, झंडापुर, नदी थाना के थानाध्यक्ष सहित अन्य लोग मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *