नवगछिया। जीबी कॉलेज में प्रभारी प्रचार्य डॉ. शिवशंकर मंडल की अध्यक्षता में एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने कारगिल दिवस मनाया। कार्यकेम एनएसएस प्रभारी डॉ. उषा शर्मा की देखरेख में मनाया गया।
Total Downloads: 78
कैडेटो ने कारगिल में शहीद हुए जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और देशभक्ति गीत गाये और भाषण के माध्यम से लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाई। संचालन डॉ. चंदा कुमारी ने किया। मौके पर डॉ. राजेन्द्र सिंह, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. राजकुमार, डॉ. दिव्य प्रियदर्शी, डॉ. आनंद आजाद, डॉ. मोहिनी, डॉ. ममता सहित कैडेटों ने भाग लिया।
बिहपुर : प्रखंड के मवि पछियारी औलियाबाद में बुधवार को 24 वां कारगिल विजय दिवस मनाया गया। प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक ने कारगिल युद्ध में मिली विजय के बारे में बच्चों को बताया। बाल संसद के पीएम कुणाल कुमार व डिप्टी पीएम अल्का कुमारी ने कहा कि हम व हमारा देश शांति के लिए बुद्ध के दिखाये रास्तों पर चलते है,

लेकिन जब हमारे देश की सरहद व अस्मिता की बात आती है तो हम युद्ध से पीछे नहीं हटते है। शिक्षिका स्वकता कुमारी, क्रांति कुमारी, रोमा कुमारी, शिक्षक रजनीकांत रंजन, रविशंकर झा, दयानंद यादव व मनीरूा कुमार आदि मौजूद रहे।
