ढोलबज्जा : भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल ने मंगलवार की शाम ढोलज्जा के रामपुर गांव जाकर वहां लिभर जॉन्डिस से मृत अमरकांत पंडित के परिजनों से मिलकर उन्हें अपनी ओर से आर्थिक मदद की राशि दी. ज्ञात हो कि 21 नवंबर को ढोलबज्जा के रामपुर गांव में लिभर जॉन्डिस से पिता अमरकांत पंडित की मौत पुत्र ईलाजरत की खबर नवगछिया न्यूज़ में छपते हीं भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल ने रामपुर गांव पहुंच कर मृतक के परिजनों को सात्वांना देते हुए यह मदद करने की बात कही थी.

विनोद मंडल ने बताया कि- मृतक अमरकांत पंडित काफी गरीब परिवार है. लिभर जॉन्डिस बिमारी के कारण उसका मौत हो गया. उसके 16 वर्षीय पुत्र नीरज भी इसी बिमारी के चपेट में है. जिसका अभी ईलाज चल रहा है. उसे टूटी हुई फुस-टाट घर के अलावे कुछ नहीं है.

आर्थिक तंगी के कारण परिजन ना तो अपना ईलाज करवा पा रहे हैं ना हीं उसके घर में दो वक्त चूल्हे तक जल पाते हैं. उन्होंने आगे भी मदद करने की बात कही है. मौके पर भाजपा किसान मोर्चा नवगछिया जिला उपाध्यक्ष रामनरेश जायसवाल, प्रभाष कुमार यादव, संतोष मेहता, पवन पासवान, विनोद शर्मा व प्रमोद के साथ अन्य ग्रामीणों लोग उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....