पति और जेठानी के बीच चल रहे अवैध संबंध का विरोध करने पर दोनों ने मिलकर महिला की ईंट से कूच कर हत्या कर दी। दिल दहला देने वाली यह घटना नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा गांव में बुधवार की अहले सुबह 4 बजे की है। मंटू राय (35 वर्ष) का अपनी भाभी बबीता देवी के साथ लंबे समय से अवैध संबंध चल रहा था। जब मंटू राय की पत्नी मानो देवी (32 वर्ष) ने इसका विरोध किया तो उसने भाभी के साथ मिलकर पत्नी को ईंट से कूच डाला। मानो देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।

बहन बोली-घर में शोर होने पर पहुंची तो देखा, दोनों दीदी को ईंट से मार रहे थेे

पूजा ने पुलिस को बताया कि सुबह दीदी के घर शोर हो रहा था। शोर सुन वह वहां पहुंची तो देखा कि दीदी को उसके पति व जेठानी ईंट से मार रहे थे। उसका चेहरा, नाक, मुंह बुरी तरह से चोटिल हो गया था। जब वह बेहोश हो गई तो दोनों भाग गए। इसके बाद वह दीदी को लेकर अस्पताल गई जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पूजा ने बताया कि मिंटू राय और बबीता देवी के साथ अवैध संबंध है। मिंटू राय दूसरे प्रदेश में प्राइवेट नौकरी करता है। 10 दिन पहले ही वह गांव आया था। बुधवार की सुबह दीदी ने पति और जेठानी को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था। उसने इसका विरोध किया तो दोनों ने मिलकर दीदी को मार डाला।

अवैध संबंध का…पड़ोस में रहने वाली मानो की चचेरी बहन पूजा उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और पूजा से पूछताछ की। पूजा के बयान पर मिंटू राय और जेठानी बबीता देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मानो देवी का मायका बिहपुर थाना क्षेत्र के सोहोड़ी गांव में है। उसके पिता कैलाश राय सेवानिवृत्त चौकीदार हैं। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *