नवगछिया – परबत्ता पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब तस्कर में थाना क्षेत्र के जमुनिया निवासी मो दाहुद, मो अब्दुल रसीद शामिल हैं. पुलिस ने यइस कार्रवाई के दौरान दोनो के पास से 750 एमएल का 36 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है.

परबत्ता थाना अध्यक्ष रामचंद्र यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जमुनिया गांव में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है. सूचना के आलोक में पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की गई.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने जमुनिया गांव से दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया और उसके साथ शराब भी बरामद किया. शराब बरामदगी के बाद शराब को जब्त करते हुए मामले की प्राथमिकी थाना में दर्ज की गई. थानाध्यक्ष ने कहा गिरफ्तार दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *