नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में सुबह नौ बजे, एसडीपीओ कार्यालय में नौ बजकर 45 मिनट, अनुमंडल कारा में 10 बजे, कृषि उत्पादन बाजार समिति में 10 बजकर 10 मिनट, पुलिस लाइन नवगछिया 10 बजकर 20 मिनट, आदर्श थाना नवगछिया में 10 बजकर 35 मिनट, अनुमंडल अस्पताल में 10 बजकर 45 मिनट पर झंडोत्ताेलन होगा।

स्वतंत्रता दिवस पर बिहपुर के ऐतिहासिक स्वराज आश्रम में गुरुवार को कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष रोहित आनंद शुक्ला सुबह आठ बजे झंडोत्तोलन करेंगे। बिहपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख रीमा देवी, प्रखंड के राजद कार्यालय में पूर्व सांसद बूलो मंडल, भाजपा कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार रूप, जदयू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष, डाकबंगला परिसर में जिला पार्षद रेणू देवी, पीएचसी में डॉ. मुरारी पोद्दार, थाना में थानाध्यक्ष रणजीत कुमार और इंसपेक्टर नर्मदेश्वर सिंह चौहान तिरंगा झंडा फहराएंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *