इस्माइलपुर हाट में बुधवार की संध्या अपराधियों ने फुलकिया निवासी टुनटुन यादव 45 वर्ष पिता उपेंद्र यादव को अपराधियों ने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अपराधियों ने उसके पेट के बगल पंजरे में गोली मारी है। पंजरे में गोली लगने से उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इस्माइलपुर में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची इस्माइलपुर पुलिस घायल टुनटुन यादव को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर भेज दिया। बताया जाता है कि घायल टुनटुन यादव पर जान लेवा हमला करने व पिंटू शर्मा के पुत्र मनीष हत्याकांड के नामजद हत्यारोपी ग्रामीण चिकित्सक डॉ. विनीत का भाई है। बुधवार की संध्या 6:30 बजे टुनटुन यादव हटिया में बैठा हुआ था।

इसी बीच दो की संख्या में आए हथियार बंद अपराधियों ने टुनटुन यादव पर गोली चला दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए। अपराधियों ने टुनटुन यादव को क्यो गोली मारी कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस्माइलपुर थानाध्यक्ष प्रेम साह ने बताया कि घायल का इलाज मायागंज में चल रहा है। घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। टुनटुन यादव की आपराधिक गतिविधि रही है। घटना के पीछे का कारण क्या है स्पष्ट नहीं हो पाया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *