नवगछिया। छठ महापर्व को लेकर नवगछिया क्षेत्र में इस बार आस्था का अनोखा दृश्य देखने को मिला। गंगा नदी और पारंपरिक पोखरों के अलावा बड़ी संख्या में व्रतियों ने अपने-अपने घरों की छतों पर ही छठ पूजा का आयोजन किया। व्रतियों ने छतों पर कृत्रिम तालाब बनाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।

व्रतियों का कहना था कि आस्था किसी स्थान की मोहताज नहीं होती, बल्कि श्रद्धा ही सबसे बड़ी शक्ति है। यही कारण है कि सुविधाओं के अभाव में भी उन्होंने अपने घरों को ही घाट का रूप दे दिया।

नारायणपुर क्षेत्र में भी छठ व्रतियों ने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके अलावा गौशाला, काली मंदिर, राजेंद्र कॉलोनी, नया टोला और बिहपुर समेत विभिन्न मोहल्लों में भी श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।

अब सभी व्रती बुधवार की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन करेंगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *