नवगछिया : जिले में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नवगछिया में खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर की हुई वृद्धि के बाद गंगा खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। सबसे अधिक इस्माइलपुर प्रखंड हुआ है। जबकि कहलगांव में खतरे के निशान से गंगा 37 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचने के साथ जलस्तर 31.46 मीटर पहुंच गया। खतरे का निशान 31.9 और डेंजर लेबल 30.09 है। इसका असर सुल्तानगंज और सबौर ब्लॉक की कई पंचायतों तक पहुंच गया है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

तटीय इलाकों में पानी घुस गया है। बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। सबौर प्राथमिक विद्यालय इंग्लिश में बाढ़ का पानी घुस गया है। उधर, रंगरा प्रखंड के कोसी का जलस्तर बढ़ने के साथ मदरौनी व कौसकीपुर पंचायत में बाढ़ का पानी घुस गया है। लोग ऊंचे स्थानों पर शरण लेने लगे हैं। ऐसी स्थिति के बाद डीएम प्रणव कुमार ने अलर्ट जारी किया है। सभी एसडीओ, बीडीओ और थानेदार को क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को ऊंचे स्थानों पर ले जाने और राहत और बचाव के लिए तैयारी पूरी कर लेने के निर्देश दिए हैं। एनडीआरएफ की 2 टीम भी गुरुवार को भागलपुर पहुंच गई है, इन दोनों टीमों में 31-31 सदस्य हैं। इसमें एक टीम नवगछिया अनुमंडल के सातों प्रखंड के लिए है और दूसरी टीम भागलपुर व कहलगांव क्षेत्र में सक्रिय रहेगी। बाढ़ प्रमंडल के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रमेश कुमार ने बताया कि भागलपुर शहर में गंगा अभी खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन नवगछिया और कहलगांव अनुमंडल में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। आगे जलस्तर के और बढ़ने की भी संभावना है।

नवगछिया में खतरे के निशान से 70 सेंमी ऊपर बह रही गंगा

इस्माइलपुर पश्चिमी भिट्ठा पंचायत के रामनगर, रामदिरी, नयाटोला फुलकिया, छट्‌ठू सिंह टोला, कचहरी टोला, इस्माइलपुर पूर्वी भिट्ठा पंचायत के 519 टोला, केलाबाड़ी, अलालपुर बासा, भिट्ठा, नवटोलिया, नारायणपुर लक्ष्मीपुर पंचायत के निज टोला, डिमहा, जफरुदास टोला, लक्ष्मीपुर, नेवादास टोला, नारायणपुर, गोनेरचक, मुस्लिम टोला, कमलाकुंड पंचायत के कमलाकुंड व कांटीधार, परबत्ता पंचायत के बिनोवा, बांसगढ़ा, महाराज मंडल टोला, मोती टोला, मेघल टोला, सुदन टोला, शिव मंदिर टोला, बलदेव मंडल टोला बाढ़ से प्रभावित हैं।

हटिया व अंचल कार्यालय के गेट तक पहुंची गंगा

नवगछिया अनुमंडल के तटवर्ती गांव में बाढ़ व कटाव का खतरा बढ़ गया है। पूरा इस्माइलपुर प्रखंड बाढ़ की चपेट में आ गया है। गुरुवार को गंगा खतरे के निशान 31.60 सेंटीमीटर से 70 सेंटीमीटर ऊपर 32.30 सेंटीमीटर पर बह रही है। पिछले 24 घंटे में 40 सेंटीमीटर जलस्तर में वृद्धि होने से इस्माइलपुर प्रखंड की पांच पंचायतों में छोटी परबत्ता के कुछ वार्ड को छोड़कर बांकी सभी चारों पंचायतें बाढ़ की चपेट में आ गई हैं। प्रखंड के अधिकांश लोगों के घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। करीब पांच हजार से अधिक परिवार प्रभवित हो चुके हैं। इस्माइलपुर प्रखंड के हटिया व अंचल कार्यालय के गेट तक पानी पहुंच चुका है। कार्यालय के कर्मी दस्तावेज को सुरक्षित करने के लिए ऊंचे स्थानों पर रख रहे हैं।

नारायणपुर : स्लुइस गेट पर चौकीदार की मांग

प्रखंड के जीएन बांध पर गंगा जलस्तर वृद्धि से दबाव काफी बढ़ रहा है। सिंहपुर पश्चिम पंचायत के नवटोलिया, गनाैल व मौजमा गांव के लाेगाें में मायूसी है। पंचायत समिति सदस्य सुमित्रा देवी व मुखिया बेबी देवी ने सीओ काे आवेदन देकर बांध पर रोशनी व स्लुइस गेट पर चौकीदार की नियुक्ति करने की मांग की है।

पेयजल और शौचालय की समस्या से जूझ रहे हैं पीड़ित

नवगछिया | बाढ़ से घिरे इस्माइलपुर के पीड़ितों को पीने के न तो शुद्ध पेयजल मिल रहा है और न ही शौचालय की व्यवस्था है। माल-मवेशियों की चारे की भी कोई व्यवस्था नहीं है। जिन परिवारों को छत नहीं है वह घर को छोड़कर अपने परिवार के साथ सड़क पर शरण लिए हुए हैं। चारो ओर पानी होने से जहरीले सांप का भी खतरा मंडरा रहा है। जिला परिषद विपिन कुमार मंडल ने सीओ सुरेश प्रसाद से मिलकर स्थिति परिस्थिति से अवगत कराया।

 

 

 

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet