नवगछिया: नवगछिया अनुमंडल के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत नगरपारा गांव के कैथा बहियार का है. जहां आग लगने से 6 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर खाक (Wheat crop burnt to ashes in Bhagalpur) हो गई. आग लगने की वजह का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.
Total Downloads: 323
आग लगने से गेहूं की फसल जलकर राख:
लोगों का कहना है कि गांव में हो रहे यज्ञ में मेला देखने आए युवक द्वारा सिगरेट पीने के दौरान आग लगी है. जिससे खेत में लगी गेहूं की फसल पूरी तरह से जलकर खाक हो गई. करीब 6 से 7 एकड़ क्षेत्र में लगी फसल जल जाने से यहां पर खेती करने वाले किसान परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. खेतों में आग लगने की जानकारी मिलने के बाद लोगों ने यहां पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गये.
किसान को लाखों रूपये का हुआ नुकसान:
स्थानीय लोगों के मुताबिक गेहूं के खेत में आग लगने की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये. लेकिन तेज हवा और तेज आग ने किसानों के सपनों को खाक कर दिया. प्रशासन को सूचना दिए जाने के बाद भवानीपुर पुलिस कैथा बहियार पहुंची. वहीं स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. लेकिन जब तक आग बुझती तब तक खेत में फसल का नुकसान हो चुका था. अगलगी की इस घटना से किसान को लाखों रुपये का नुकसान हो गया.

