नवगछिया : नगर परिषद की उपसभापति रश्मिरथी देवी ने नगर परिषद द्वारा पारित बजट का विरोध किया है. उन्होंने इस बाबत नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी से लिखित शिकायत भी की है. श्रीमति रश्मिरथी देवी का कहना है कि बजट के पूर्व उन्हें बजट की प्रति नहीं दी गयी. जिसके कारण वे बजट को समझ नहीं सकी. फिर कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा आनन फानन में बजट पारित करा दिया गया.

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 556

उन्होंने कहा कि नगर परिषद की सभी योजनाओं के क्रियान्यवन पर राशि की उपलब्धता एवं प्राथमिकता के आधार पर सशक्त स्थाई समिति के द्वारा निर्णय लिये का वे विरोध करती हैं. बोर्ड में सभी वार्ड के वार्ड पार्षद द्वारा चयनित योजना को प्राथमिकता से चयन का अधिकार सशक्त स्थायी समिति द्वारा दिया जाना अनुचित है.

वार्ड की समस्या और समाधान का ज्यादा अनुभव वार्ड पार्षद को है और चयन उनका ही अधिकार होना चाहिए. उपसभापति ने सशक्त स्थाई समिति और कार्यपालक पदाधिकारी पर मनमाना रवैया रखने का आरोप लगाते हुए अनुमंडल पदाधिकारी से अंकुश लगाने की मांग की है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *