नवगछिया । श्री शिवशक्ति योगपीठ नवगछिया में गोस्वामी तुलसी दास की जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भगवान शिव का रुद्राभिषेक हुआ। तीन दर्जन लोगों ने शिवलिंग की पूजा की। पांच घंटे तक चले इस रुद्राभिषेक कार्यक्रम में विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान सत्संग एवं भजन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

Whatsapp group Join

सावन शुक्ल सप्तमी पर आयोजित इस समारोह में रामचंद्राचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद महाराज पूरे समय वहां उपस्थित रहे। स्वामी आगमानंद ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास महान संत थे। जिन्होंने भारतीय सभ्यता संस्कृति की रक्षा की थी। श्रीरामचरित मानस आज विश्व का सबसे प्रसिद्ध ग्रंथ है। जिसका अनुवाद कई भाषाओं में किया गया है। उन्होंने कहा कि श्री शिवशक्ति योगपीठ में ऐसे महान संतों पर कार्यक्रम होते रहते हैं, जिससे ज्ञान की प्राप्ति होती है। साथ ही भारतीय सनातन संस्कृति के प्रति हमारी श्रद्धा बढ़ती है। मानस कोशिला ने स्वामी तुलसीदास और रामचरित मानस पर कई प्रसंगों की व्याख्या की। उन्होंने रामायण की चौपाई सुनाकर सभी को भावविभोर कर दिया। सुबह से देर-रात तक प्रसाद व महाप्रसाद का वितरण होते रहा।

गीतकार राजकुमार ने जैसे ही स्वामी आगमानंद की जय-जय भजन गाना शुरू किया। सभी लोगों ने खड़े होकर अपने गुरुदेव का जयकारा लगाने लगे। गीतकार राजकुमार ने तुलसीदास के पूर्व जन्म की कथा को वर्तमान जन्म से जोड़ते हुए कहा बाल्मिकी ने ही तुलसीदास के रूप में अवतार लिया। बाल्मिकी ने संस्कृत में रामायण की रचना की तो तुलसीदास ने अवधि भाषा में रामचरितमानस लिख डाला। जो आज सबसे बड़ा और महान ग्रंथ है। रामचंद्राचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद से आशीर्वाद लेने वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

बलवीर सिंह बग्घा, माधवानंद ठाकुर, सोनी पांडेय, समीर पांडेय आदि के भजनों पर लोग थिरकने लगे। समारोह का संचालन दिलीप शास्त्री ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मनोरंजन प्रसाद सिंह ने किया। कार्यक्रम में मानस कोकिला कृष्णा मिश्रा, डॉ. नृपेंद्र वर्मा, डॉ. ज्योतिन्द्र प्रसाद चौधरी, कुलगीतकार विद्या वाचस्पति आमोद मिश्र, भजन सम्राट डॉ. हिमांशु मोहन मिश्र दीपक, गीतकार राजकुमार, डॉ. ब्रजभूषण तिवारी, सत्यजीत मिश्र, अजीत पांडेय, स्वामी मानवानंद, स्वामी शिव प्रेमानंद, कुंदन बाबा, पंडित प्रेम शंकर भारती, सुबोध बाबा, पंडित चंद्रकांत, सिया शरण पोद्दार, सुबोध बाबा आदि ने संबोधित किया। मौके पर प्रभात कुमार सिंह, श्वेत कमल, सुमित भगत, आशुतोष कुमार पांडेय, मुकेश, ब्रजेश, अनिरूद्ध शास्त्री, गौतम कुमार पांडेय, केशव, पिंटू कुमार साह, कुंदन, मिल्टन, रोशन आदि वहां मौजूद थे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet