नवगछिया : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माइलपुर के सौजन्य से कायाकल्प कार्यक्रम अंतर्गत राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय कमला कुंड इस्माइलपुर में स्वच्छता अभियान को प्रोत्साहित करने हेतु हाथ की साफ सफाई के लिए एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
वही निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे प्रथम नंदनी कुमारी, द्वितीय शिवानी कुमारी एवं तृतीय स्थान पर पूजा कुमारी रही तथा बच्चो को प्रशस्ति पत्र वितरण कर सम्मानित किया गया
नशा मुक्ति समाज अभियान अंतर्गत रैली बच्चो के साथ निकाली गई इस कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाध्यापक श्री बृजेश कुमार, विद्यार्थी डॉ राजेश प्रसाद शाही चिकित्सा पदाधिकारी, चंदन कुमार प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, सुजीत कुमार एवं मनीष कुमार एवं अन्य शिक्षकगण शामिल थे


