नवगछिया जिला ताइक्वांडो संघ द्वारा ईटीसी कंप्यूटर सेंटर परिसर में मार्शल आर्ट ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का सफल आयोजन किया गया। टेस्ट में कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और विभिन्न बेल्ट के लिए अपनी योग्यता का प्रदर्शन किया।

राष्ट्रीय रेफरी ने किया मूल्यांकन

टेस्ट के मुख्य निर्णायक राष्ट्रीय रेफरी एवं जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद थे। उनके साथ ताइक्वांडो कोच मो. नाजिम, लोकेश शरण, राष्ट्रीय खिलाड़ी धर्मचंद भगत और शंभू शरण सहित कई प्रशिक्षक व खिलाड़ी मौजूद रहे।

सफल खिलाड़ियों को मिलेंगे प्रमाण पत्र

मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि टेस्ट में सफल खिलाड़ियों को बिहार ताइक्वांडो संघ की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। उपस्थित सभी अतिथियों ने उत्तीर्ण खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

उत्तीर्ण खिलाड़ी

  • ग्रीन बेल्ट: राहुल आनंद, अमन कुमार, अभिषेक कुमार भगत

  • रेड बेल्ट: आराध्या कुमारी

  • ब्लू बेल्ट: आदित्य कुमार

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *