नवगछिया के दो युवा क्रिकेट खिलाड़ी यश राज और आलोक राज का चयन बिहार राज्य अंतर-प्रमंडलीय क्रिकेट (अंडर-17) प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता बिहार सरकार के खेल विभाग की ओर से भोजपुर जिले के आरा में 2 दिसंबर से आयोजित की जाएगी। दोनों खिलाड़ी इस बार भागलपुर प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो नवगछिया के लिए गौरव की बात है।

कोच घनश्याम प्रसाद ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने निरंतर मेहनत और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के दम पर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। खिलाड़ियों के चयन पर नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, संरक्षक आर.पी. राकेश, संयोजक सह कोच घनश्याम प्रसाद, उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *