नवगछिया : एसडीओ के डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी बिना किसी अनुमति लिए देर रात डीजे बजाने पर पुलिस ने डीजे को जब्त करते हुए डीजे संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार डीजे संचालक नवगछिया के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी दीपक कुमार है।
वह देर रात वैशाली चौक पर तेज आवाज में डीजे बजा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उक्त कार्रवाई की। नवगछिया थानाध्यक्ष लाल बहादुर ने कहा कि डीजे संचालक को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने के मामले में गिरफ्तार किया गया व डीजे को जब्त किया गया।

थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बेलेवुल धारा होने के कारण उसे थाने से ही बेल दे दिया गया। गौर हो कि लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने रात में डीजे बजाने पर रो लगा दी है।


