नवगछिया : थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव में नशे में धुत तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने एक दहियार को पहले लात-घूंसे व बेल्ट से पीटकर कर लहुलुहान कर दिया। इसके बाद उससे 45 हजार रुपए व गले की चेन लूट लिए। घायल युवक नरकटिया निवासी संतोष कुमार (22) पिता भैरव दास को पीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देख डॉक्टर ने उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित दहियार ने थाने में शिकायत की है जिसमें कहा है कि मैं महाजन को पैसा देने जाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान गांव के समीप स्थित बांध की ओर से तीन बाइक पर छह युवक आए और एक ने बाइक से ठोकर मार दी।

विरोध जताते हुए मैंने ठीक से बाइक चलाने को कहा। इसके बाद सभी बदमाशों ने मुझे लात-घूंसे व बेल्ट से पीटकर लहूलुहान कर दिया और 45 हजार रुपए व चेन लूट लिए। जाते-जाते धमकी दी कि अगर केस किया तो जान से मार देंगे। घायल ने गौरीपुर निवासी गुलशन कुमार, करकुल कुमार व चार अज्ञात को आरोपी बनाया है। घायल दहियार ने कहा कि जब मैं थाने में आवेदन देने गया तो वहां पुलिस उल्टे मुझे ही डांट-डपट करने लगी।

मैं थाने पर एक घंटे से अधिक समय तक दर्द से कराहता रहा। इसके बाद मैं मोबाइल पर नवगछिया एसपी निधि रानी से गुहार लगाई तब पुलिस हरकत में आई। हालांकि खरीक पुलिस ने घायल के इस आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा कोई पुलिस इतनी घिनौनी हरकत नहीं कर सकती है। गौर हो कि इन दिनों इलाके में छिनतई और लूट की घटना में वृद्धि हुई है। इससे आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *