नवगछिया। नारायणपुर प्रखंड में मंगलवार की रात और बुधवार की दोपहर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुईं। पहली घटना में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं दूसरी घटना में बस और हाईवा की टक्कर में चालक घायल हो गया है।
Total Downloads: 182
बुधवार दोपहर करीब तीन बजे नारायणपुर चौक से पश्चिम एनएच सड़क पर मधुरापुर बाजार से घर लौट रहे स्कूटी सवार दंपती को खगड़िया की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार नित्यानंद शर्मा (40), निवासी रतवारा (मधेपुरा) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी शीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं दूसरी दुर्घटना में बस ने हाईवा को टक्कर मार दी, जिसमें बस चालक को चोटें आई हैं। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है।

